Leviticus 21:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah paavitrasthan se bahar bhee n nikale, aur n apane parameshvar ke paavitrasthan ko apavitra ttharaae kyonaki vah apane parameshvar ke abhaishok ka telaroopee mukutt dhaaran kiae huae haai maain yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
महायाजक को परमेश्वर के पवित्र स्थान के बाहर नहीं जाना चाहिए। यदि उसने ऐसा किया तो वह अशुद्ध हो जायेगा और तब वह परमेश्वर के पवित्र स्थान को अशुद्ध कर देगा। अभिषेक का तेल महायाजक के सिर पर डाला जाता था। यह उसे शेष लोगों से भिन्न करता था। मैं यहोवा हूँ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह पवित्र-स्थान से बाहर नहीं निकलेगा, और अपने परमेश्वर के पवित्र-स्थान को अशुद्ध नहीं करेगा; क्योंकि उसके सिर पर परमेश्वर का अभ्यंजन-तेल उण्डेलकर उसको पवित्र सेवा के लिए अलग किया गया है। मैं प्रभु हूँ।
Hindi Bible HHBD
और वह पवित्रास्थान से बाहर भी न निकले, और न अपने परमेश्वर के पवित्रास्थान को अपवित्रा ठहराए; क्योंकि वह अपने परमेश्वर के अभिषेक का तेलरूपी मुकुट धारण किए हुए है; मैं यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह पवित्रस्थान से बाहर भी न निकले, और न अपने परमेश्वर के पवित्रस्थान को अपवित्र ठहराए; क्योंकि वह अपने परमेश्वर के अभिषेक का तेलरूपी मुकुट धारण किए हुए है; मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह पवित्र स्थान से बाहर न जाए और न अपने परमेश्वर के पवित्र स्थान को अपवित्र करे क्योंकि परमेश्वर के अभिषेक का तेल उस पर है; मैं ही याहवेह हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह पवित्रस्थान से बाहर भी न निकले, और न अपने परमेश्वर के पवित्रस्थान को अपवित्र ठहराए; क्योंकि वह अपने परमेश्वर के अभिषेक का तेलरूपी मुकुट धारण किए हुए है; मैं यहोवा हूँ।