Leviticus 21:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu usake dosh ke karan vah n to beechavale parde ke bheetar aae aur n vedee ke sameep, jis se aeesa n ho ki vah mere paavitrasthanon ko apaavitra kare kyonki maain unaka paavitra karanevala yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु वह सबसे अधिक पवित्र स्थान में पर्दे से होकर नहीं जा सकता और न ही वह वेदी के पास जा सकता है। क्यों? क्योंकि उस में कुछ दोष है। उसे मेरे पवित्र स्थान को अपवित्र नहीं बनाना चाहिए। मैं यहोवा उन स्थानों को पवित्र बनाता हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु वह अन्त:पट तथा वेदी के निकट नहीं आएगा; जिससे वह मेरे पवित्र स्थानों को अपवित्र न करे; क्योंकि उसमें शारीरिक दोष है। उन्हें पवित्र करने वाला मैं, प्रभु हूँ।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु उसके दोष के कारण वह न तो बीचवाले पर्दे के भीतर आए और न वेदी के समीप, जिस से ऐसा न हो कि वह मेरे पवित्रास्थानों को अपवित्रा करे; क्योंकि मैं उनका पवित्रा करनेवाला यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उसके दोष के कारण वह न तो बीचवाले परदे के भीतर आए और न वेदी के समीप, जिससे ऐसा न हो कि वह मेरे पवित्रस्थानों को अपवित्र करे; क्योंकि मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु वह पर्दे के भीतर न जाए और न ही वेदी के निकट, क्योंकि उसके अंगों में खराबी है, और इसके द्वारा वह मेरे पवित्र स्थानों को अशुद्ध न कर बैठे. क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो उन्हें पवित्र करता हूं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उसके दोष के कारण वह न तो बीचवाले पर्दे के भीतर आए और न वेदी के समीप, जिससे ऐसा न हो कि वह मेरे पवित्रस्थानों # को अपवित्र करे; क्योंकि मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”