Leviticus 21:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye too yajak ko pavitra janana, kyonaki vah tumhare parameshvar ka bhojan chaddhaya karata haai isaaliye vah teree drashtti men pavitra tthare kyonaki maain yahova, jo tum ko paavitra karata hoo, pavitra hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक परमेश्वर की सेवा विशेष ढंग से करता है। इसलिए तुम्हें उसके साथ विशेष व्यवहार करना चाहिए। क्यों? क्योंकि वह पवित्र चीज़ें ले चलता है। वह पवित्र रोटी यहोवा को पहुँचता है। और मैं पवित्र हूँ, मैं यहोवा हूँ, और में तुम्हें पवित्र बनाता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम उसे पवित्र मानना; क्‍योंकि वह तुम्‍हारे परमेश्‍वर का आहार चढ़ाता है। वह तुम्‍हारे लिए पवित्र होगा; क्‍योंकि मैं प्रभु, जो तुम्‍हें पवित्र करता हूँ, पवित्र हूँ।
Hindi Bible HHBD
इसलिये तू याजक को पवित्रा जानना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्वर का भोजन चढ़ाया करता है; इसलिये वह तेरी दृष्टि में पवित्रा ठहरे; क्योंकि मैं यहोवा, जो तुम को पवित्रा करता हूं, पवित्रा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये तू याजक को पवित्र जानना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्‍वर का भोजन चढ़ाया करता है; इसलिये वह तेरी दृष्‍टि में पवित्र ठहरे; क्योंकि मैं यहोवा, जो तुम को पवित्र करता हूँ, पवित्र हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उसे पवित्र करना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्वर को भोजन भेंट करता है, वह तुम्हारे लिए पवित्र रहे, क्योंकि मैं याहवेह, जो तुम्हें पवित्र करता हूं, पवित्र हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए तू याजक को पवित्र जानना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्वर का भोजन चढ़ाया करता है; इसलिए वह तेरी दृष्टि में पवित्र ठहरे; क्योंकि मैं यहोवा, जो तुम को पवित्र करता हूँ, पवित्र हूँ।