Leviticus 22:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi koi manushy kisee paavitra vastu men se kuchh bool se kha jaa, to vah usaka panchavan bhag baddhakar use yajak ko bhr de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कोई व्यक्ति भूल से कुछ पवित्र भोजन खा सकता है। उस व्यक्ति को वह पवित्र भोजन याजक को देना चाहिए और उसके अतिरिक्त उस भोजन के मूल्य का पाँचवाँ भाग उसे और देना होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि कोई व्यक्ति अनजाने पवित्र वस्तु खा ले, तो वह उसके मूल्य का पांचवां भाग उसमें जोड़ेगा और पुरोहित को पवित्र वस्तु देगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि कोई मनुष्य किसी पवित्रा वस्तु में से कुछ भूल से खा जाए, तो वह उसका पांचवां भाग बढ़ाकर उसे याजक को भर दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि कोई मनुष्य किसी पवित्र वस्तु में से कुछ भूल से खा जाए, तो वह उसका पाँचवाँ भाग बढ़ाकर उसे याजक को भर दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई व्यक्ति अनजाने में पवित्र भेंटों में से खा ले, तो वह इसका पांच गुणा मिलाकर उस पवित्र भेंट को पुरोहित को दे दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि कोई मनुष्य किसी पवित्र वस्तु में से कुछ भूल से खा जाए #, तो वह उसका पाँचवाँ भाग बढ़ाकर उसे याजक को भर दे।