Leviticus 22:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
haroon aur usake putraen se aur israael ke gharane va israaeliyon men rahanevale paradeashaiyon men se koi kyon n ho jo mannat va svechchhabali karane ke liye yahova ko koi homabali chaddhaa,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हारून और उसके पुत्रों, और इस्राएल के सभी लोगों से कहो: सम्भव है कि इस्राएल का कोई नागरिक या कोई विदेशी कोई भेंट लाना चाहे। सम्भव है उसने कोई विशेष वचन दिया हो, और यह उसके लिए हो। या सम्भव है यह वह विशेष भेंट हो जिसे वह व्यक्ति अर्पित करना चाहता हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘हारून, उसके पुत्रों एवं समस्त इस्राएली समाज से बोलना। तू उनसे यह कहना: जब इस्राएल के वंशज अथवा उनके मध्य में निवास करने वाले प्रवासी अपनी मन्नत हेतु अथवा प्रभु को अग्नि-बलि के रूप में स्वेच्छा-बलि के हेतु चढ़ावा चढ़ाएंगे
Hindi Bible HHBD
हारून और उसके पुत्रों से और इस्त्राएल के घराने वा इस्त्राएलियों में रहनेवाले परदेशियों में से कोई क्यों न हो जो मन्नत वा स्वेच्छाबलि करने के लिये यहोवा को कोई होमबलि चढ़ाए,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हारून और उसके पुत्रों से और इस्राएलियों से समझाकर कह कि इस्राएल के घराने या इस्राएलियों में रहनेवाले परदेशियों में से कोई क्यों न हो जो मन्नत या स्वेच्छाबलि करने के लिये यहोवा को कोई होमबलि चढ़ाए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अहरोन, उसके पुत्रों और सारे इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दो, ‘इस्राएल के घराने में से कोई व्यक्ति अथवा इस्राएल में कोई परदेशी जब बलि चढ़ाए, चाहे यह बलि किसी शपथ के लिए हो, अथवा उनकी स्वेच्छा बलि हो, वे याहवेह को वह होमबलि के रूप में चढ़ाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हारून और उसके पुत्रों से और इस्राएलियों से समझाकर कह कि इस्राएल के घराने या इस्राएलियों में रहनेवाले परदेशियों में से कोई क्यों न हो, जो मन्नत या स्वेच्छाबलि करने के लिये यहोवा को कोई होमबलि चढ़ाए,