Leviticus 22:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab bachhda va bhed va bakaree ka bachcha utpann ho, to vah sat din tak apanee man ke sath rahe fir attven din se age ko vah yahova ke havyavah chaddhave ke liye grahanyogy ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जब को ई बछड़ा या भेड़ या बकरी पैदा हो तो अपनी माँ के साथ उसे सात दिन रहने देना चाहिए। तब आठवें दिन और उसके बाद यह जानवर यहोवा को आग द्वारा दी जाने वाली बलि के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब बछड़ा, मेमना अथवा बकरी का बच्चा उत्पन्न होगा, तब वह सात दिन तक अपनी मां के साथ रहेगा। उसके पश्चात् आठवें दिन से वह प्रभु को अग्नि में अर्पित चढ़ावे के रूप में ग्राह्य होगा।
Hindi Bible HHBD
जब बछड़ा वा भेड़ वा बकरी का बच्चा उत्पन्न हो, तो वह सात दिन तक अपनी मां के साथ रहे; फिर आठवें दिन से आगे को वह यहोवा के हव्यवाह चढ़ावे के लिये ग्रहणयोग्य ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब बछड़ा या भेड़ या बकरी का बच्चा उत्पन्न हो, तो वह सात दिन तक अपनी माँ के साथ रहे; फिर आठवें दिन से आगे को वह यहोवा के हव्य के लिये ग्रहणयोग्य ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जब किसी बछड़े, भेड़ अथवा बकरी का जन्म हो, यह सात दिन तक अपनी माता के साथ में रहे, और आठवें दिन के बाद से यह याहवेह के लिए अग्निबलि के रूप में ग्रहण हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब बछड़ा या भेड़ या बकरी का बच्चा उत्पन्न हो, तो वह सात दिन तक अपनी माँ के साथ रहे; फिर आठवें दिन से आगे को वह यहोवा के हव्य चढ़ावे के लिये ग्रहणयोग्य ठहरेगा।