Leviticus 23:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaeliyon se kah, ki jab tum us desh men pravesh karo jise yahova tumhen deta haai aur us men ke khet katto, tab apane apane pakke khet kee paahilee upaj ka poola yajak ke pas le aya karana
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल के लोगों से कहो: तुम उस धरती पर जाओगे जिसे मैं तुम्हें दूँगा। तुम उसकी फ़सल काटोगे। उस समय तुम्हें अपनी फ़सल की पहली पूली याजक के पास लानी चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इस्राएली समाज से कहना, तू उनसे यह कहना: जब तुम उस देश में प्रवेश करोगे जो मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ और उसकी फसल काटोगे, तब फसल के प्रथम फल का एक पूला पुरोहित के पास लाना।
Hindi Bible HHBD
इस्त्राएलियों से कह, कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जिसे यहोवा तुम्हें देता है और उस में के खेत काटो, तब अपने अपने पक्के खेत की पहिली उपज का पूला याजक के पास ले आया करना;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों से कह कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जिसे यहोवा तुम्हें देता है और उसमें के खेत काटो, तब अपने अपने पके खेत की पहली उपज का पूला याजक के पास ले आया करना;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दो, ‘जब तुम उस देश में प्रवेश करो, जो मैं तुम्हें देनेवाला हूं तथा उसकी उपज इकट्ठी करो, तो तुम अपनी पहली उपज की पूलियों को पुरोहित के सामने लेकर आना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों से कह कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जिसे यहोवा तुम्हें देता है और उसमें के खेत काटो, तब अपने-अपने पके खेत की पहली उपज का पूला याजक के पास ले आया करना;