Leviticus 23:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us din tum kisee prakar ka kamakaj n karana kyonaki vah praayashchaitt ka din niyukt kiya gaya haai jis men tumhare parameshvar yahova ke samhane tumhare liye praayaashchaitt kiya jaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम उस दिन कोई काम नहीं करोगे। क्यों? क्यों की यह प्रायश्चित का दिन है। उस दिन याजक यहोवा के सामने जाएगा और वह उपासना करेगा जो तुम्हें सुद्ध बनाती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम इस दिन किसी प्रकार का कार्य नहीं करना; क्योंकि यह प्रभु परमेश्वर के सम्मुख तुम्हारा प्रायश्चित्त करने के लिए प्रायश्चित्त दिवस है।
Hindi Bible HHBD
उस दिन तुम किसी प्रकार का कामकाज न करना; क्योंकि वह प्रायश्चित्त का दिन नियुक्त किया गया है जिस में तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के साम्हने तुम्हारे लिये प्रायश्चित्त किया जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस दिन तुम किसी प्रकार का काम–काज न करना; क्योंकि वह प्रायश्चित्त का दिन नियुक्त किया गया है जिसमें तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के सामने तुम्हारे लिये प्रायश्चित्त किया जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस दिन तुम किसी भी प्रकार का परिश्रम न करना, क्योंकि यह प्रायश्चित का दिन है कि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के सामने तुम्हारे लिए प्रायश्चित पूरा किया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस दिन तुम किसी प्रकार का काम-काज न करना; क्योंकि वह प्रायश्चित का दिन नियुक्त किया गया है जिसमें तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के सामने तुम्हारे लिये प्रायश्चित किया जाएगा।