Leviticus 23:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah din tumhare liye paramaavishraam ka ho, us men tum apane apane jeev ko du:kh dena aur us maheene ke naven din kee sanjh se lekar doosaree sanjh tak apana vishraamadin mana karana..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह तुम्हारे लिए आराम का विशेष, दिन होगा। तुम्हें भोजन नहीं करना चाहिए। तुम आराम के इस विशेष दिन को महीने के नवें दिन की सन्ध्या से आरम्भ करोगे। यह आराम का विशेष दिन उस सन्ध्या से आरम्भ करके अगली सन्धया तक रहता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह तुम्‍हारे लिए परम विश्राम-दिवस होगा। उस दिन तुम स्‍वयं को उपवास के द्वारा पीड़ित करना। तुम उस महीने के नवें दिन की सन्‍ध्‍या से दूसरे दिन की सन्‍ध्‍या तक विश्राम-दिवस मनाना।’
Hindi Bible HHBD
वह दिन तुम्हारे लिये परमविश्राम का हो, उस में तुम अपने अपने जीव को दु:ख देना; और उस महीने के नवें दिन की सांझ से लेकर दूसरी सांझ तक अपना विश्रामदिन माना करना।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह दिन तुम्हारे लिये परमविश्राम का हो, उसमें तुम अपने अपने जीव को दु:ख देना; और उस महीने के नवें दिन की साँझ से लेकर दूसरी साँझ तक अपना विश्रामदिन माना करना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह तुम्हारे लिए संपूर्ण विश्राम का शब्बाथ है, इस दिन तुम अपने हृदयों को नम्र करोगे; माह के नौवें दिन शाम से शाम तक शब्बाथ का पालन करोगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह दिन तुम्हारे लिये परमविश्राम का हो, उसमें तुम उपवास करना; और उस महीने के नवें दिन की साँझ से अगली साँझ तक अपना विश्रामदिन माना करना।”