Leviticus 23:37 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova ke niyat pabrba ye hee haai, in men tum yahova ko havy chaddhana, arthata homabali, annabaali, melabali, aur argha, pratyek apane apane niyat samay par chaddhaya jaae aur pavitra sabha ka prachar karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ये यहोवा का विशेष पवित्र दिन है। उन दिनों धर्म सभाएँ होंगी। तुम यहोवा को होमबलि, अन्नबलि, बलियाँ, पेयबलि अग्नि द्वारा चढ़ाओगे। तुम वे बलियाँ ठीक समय पर लाओगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ये प्रभु के निर्धारित पर्व हैं, जिनमें पवित्र समारोह के आयोजन की घोषणा करना। ये पर्व प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि चढ़ाने, अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि, पशु-बलि और पेय-बलि उनके नियत दिन पर अर्पित करने के लिए हैं।
Hindi Bible HHBD
यहोवा के नियत पर्ब्ब ये ही हैं, इन में तुम यहोवा को हव्य चढ़ाना, अर्थात् होमबलि, अन्नबलि, मेलबलि, और अर्घ, प्रत्येक अपने अपने नियत समय पर चढ़ाया जाए और पवित्रा सभा का प्रचार करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहोवा के नियत पर्व ये ही हैं, इनमें तुम यहोवा को हव्य चढ़ाना, अर्थात् होमबलि, अन्नबलि, मेलबलि और अर्घ, प्रत्येक अपने अपने नियत समय पर चढ़ाया जाए और पवित्र सभा का प्रचार करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘ये याहवेह के वे नियत उत्सव हैं, जिन्हें तुम याहवेह के लिए अग्निबलियां प्रस्तुत करने के लिए पवित्र सभा घोषित करना. होमबलियां, अन्‍नबलियां, अन्य बलियां तथा पेय बलियां, हर एक अपने-अपने नियत दिन पर अर्पित करने के लिए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यहोवा के नियत पर्व ये ही हैं, इनमें तुम यहोवा को हव्य चढ़ाना, अर्थात् होमबलि, अन्नबलि, मेलबलि, और अर्घ, प्रत्येक अपने-अपने नियत समय पर चढ़ाया जाए और पवित्र सभा का प्रचार करना।