Leviticus 23:41 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur praativarsha sat din tak yahova ke liye pabrba mana karana yah tumharee peeddhee peeddhee men sada kee vidhai tthare, ki sataven maheene men yah pabrba mana jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम इस पवित्र दिन को हर वर्ष यहोवा के लिए सात दिनों तक मनाओगे। यह नियम सदैव रहेगा। तुम इस पवित्र दिन को सातवें महीने में मनाओगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम प्रतिवर्ष सात दिन तक प्रभु के हेतु उस यात्रा-पर्व को मनाना। यह तुम्हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्थायी संविधि है। तुम उसको सातवें महीने में मनाना।
Hindi Bible HHBD
और प्रतिवर्ष सात दिन तक यहोवा के लिये पर्ब्ब माना करना; यह तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में सदा की विधि ठहरे, कि सातवें महीने में यह पर्ब्ब माना जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
प्रतिवर्ष सात दिन तक यहोवा के लिये यह पर्व माना करना; यह तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में सदा की विधि ठहरे कि सातवें महीने में यह पर्व माना जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम हर साल याहवेह के लिए सात दिन यह उत्सव मनाओगे. यह उत्सव सातवें माह में मनाया जाए. यह तुम्हारी सारी पीढ़ियों में हमेशा के लिए एक विधि है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
प्रतिवर्ष सात दिन तक यहोवा के लिये पर्व माना करना; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में सदा की विधि ठहरे, कि सातवें महीने में यह पर्व माना जाए।