Leviticus 24:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
israaeliyon ko yah agyaa de, ki mere pas ujiyala dene ke liye koott ke nikala hua jalapai ka nirmal tel le ana, ki deepak nity jalata rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल के लोगों को कोल्हू से निकाला हुआ जैतून का शुद्ध तेल अपने पास लाने का आदेश दो। वह तेल दीपकों के लिए है। ये दीपक बिना बुझे जलते रहने चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इस्राएली समाज को आदेश दे कि दीप-प्रज्वलन के लिए पेरकर निकाला गया जैतून का शुद्ध तेल लाएं जिससे एक दीप निरन्तर जलता रहे।
Hindi Bible HHBD
इस्त्राएलियों को यह आज्ञा दे, कि मेरे पास उजियाला देने के लिये कूट के निकाला हुआ जलपाई का निर्मल तेल ले आना, कि दीपक नित्य जलता रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों को यह आज्ञा दे कि मेरे पास उजियाला देने के लिये कूट के निकाला हुआ जैतून का निर्मल तेल ले आना कि दीपक नित्य जलता रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएलियों को कहना कि वे दीये के लिए जैतून का निकाला हुआ शुद्ध तेल लायें, जिससे दिया हमेशा जलता रहे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों को यह आज्ञा दे कि मेरे पास उजियाला देने के लिये कूट के निकाला हुआ जैतून का निर्मल तेल ले आना, कि दीपक नित्य जलता रहे # ।