Leviticus 24:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur moosa ne israaeliyon ko yahee samajhaya tab unhon ne us shaap denevale ko chhavanee se bahar le jakar usako patthravah kiya. aur israaeliyon ne vaaisa hee kiya jaaisa yahova ne moosa ko agyaa dee thee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा ने इस्राएल के लोगों से बात की और वे उस व्यक्ति को डेरे के बाहर एक स्थान पर लाए, जिसने शाप दिया था। तब उन्होंने उस् पत्थरों से मार डाला। इस प्रकार इस्राएल के लोगों ने वह किया जो यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने इस्राएली समाज से ये बातें कहीं। वे ईश-निन्‍दक को पड़ाव के बाहर ले गए। वहाँ उन्‍होंने उसे पत्‍थरों से मार डाला। इस प्रकार जैसा प्रभु ने मूसा को आदेश दिया था वैसा ही इस्राएलियों ने किया।
Hindi Bible HHBD
और मूसा ने इस्त्राएलियों को यही समझाया; तब उन्हों ने उस शाप देनेवाले को छावनी से बाहर ले जाकर उसको पत्थरवाह किया। और इस्त्राएलियों ने वैसा ही किया जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: मूसा ने इस्राएलियों को यह समझाया; तब उन्होंने उस शाप देनेवाले को छावनी से बाहर ले जाकर उस पर पथराव किया। और इस्राएलियों ने वैसा ही किया जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद मोशेह ने इस्राएल के घराने को आदेश दिया और वे उस व्यक्ति को छावनी के बाहर ले आए, जिसने परमेश्वर को शाप दिया था, उसका पथराव किया. इस प्रकार इस्राएल के घराने ने वैसा ही किया, ठीक जैसी आज्ञा याहवेह ने मोशेह को दी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः मूसा ने इस्राएलियों को यह समझाया; तब उन्होंने उस श्राप देनेवाले को छावनी से बाहर ले जाकर उस पर पथराव किया। और इस्राएलियों ने वैसा ही किया जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।