Leviticus 24:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
haroon usako, beechavale tamboo me, sakshaeepatra ke beechavale parde se bahar, yahova ke samhane nity sanjh se bhor tak sajakar rakhe yah tumharee peeddhee peeddhee ke liye sada kee vidhai tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हारून यहोवा के मिलापवाले तम्बू में साक्षीपत्र के पर्दे के आगे सन्ध्या समय से प्रातःकाल तक दीपकों को जलाये रखेगा। यह नियम सदा सदा के लिए है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून उसको मिलन-शिविर में अन्त:पट के बाहर सन्ध्या से सबेरे तक प्रभु के सम्मुख निरन्तर सजाकर रखेगा। यह तुम्हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्थायी संविधि होगी।
Hindi Bible HHBD
हारून उसको, बीचवाले तम्बू में, साक्षीपत्रा के बीचवाले पर्दे से बाहर, यहोवा के साम्हने नित्य सांझ से भोर तक सजाकर रखे; यह तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हारून उसको, मिलापवाले तम्बू में, साक्षीपत्र के बीचवाले परदे से बाहर, यहोवा के सामने नित्य साँझ से भोर तक सजाकर रखे; यह तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहरोन इसे शाम से सुबह तक नियमित रूप से मिलनवाले तंबू में साक्षी पर्दे के बाहर याहवेह के सामने सजाकर रखा करे; यह तुम्हारी सारी पीढ़ियों के लिए हमेशा के लिए एक विधि है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हारून उसको, मिलापवाले तम्बू में, साक्षीपत्र के बीचवाले पर्दे से बाहर, यहोवा के सामने नित्य साँझ से भोर तक सजा कर रखे; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरे।