Leviticus 24:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah haroon aur usake putraen kee hongee, aur ve usako kisee paavitra sthan men khaae, kyonki vah yahova ke havyon men se sada kee vidhai ke anusar haroon ke liye paramapavitra vastu ttharee haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह रोटी हारून और उसके पुत्रों की होगी। वे रोटियों को पवित्र स्थान में खायेंगे। क्यों? क्योंकि वह रोटी यहोवा को आग द्वारा चढ़ाई गई भेंटों में से है। वह रोटी सदैव हारून का हिस्सा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये रोटियां हारून और उसके पुत्रों की होंगी। वे उनको पवित्र-स्‍थान में खाएंगे; क्‍योंकि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि में से यह उनका परम पवित्र भाग है। इस पर उनका स्‍थायी अधिकार है।’
Hindi Bible HHBD
और वह हारून और उसके पुत्रों की होंगी, और वे उसको किसी पवित्रा स्थान में खाएं, क्योंकि वह यहोवा के हव्यों में से सदा की विधि के अनुसार हारून के लिये परमपवित्रा वस्तु ठहरी है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह हारून और उसके पुत्रों की होंगी, और वे उसको किसी पवित्रस्थान में खाएँ, क्योंकि वह यहोवा के हव्यों में से सदा की विधि के अनुसार हारून के लिये परमपवित्र वस्तु ठहरी है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह भोजन अहरोन तथा उनके पुत्रों के लिए होगा, और वे इसको पवित्र स्थान में ही खाएंगे क्योंकि यह याहवेह की अग्निबलियों में से उनके लिए परम पवित्र है, उनका सदैव का भाग है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह हारून और उसके पुत्रों की होंगी, और वे उसको किसी पवित्रस्थान में खाएँ, क्योंकि वह यहोवा के हव्यों में से सदा की विधि के अनुसार हारून के लिये परमपवित्र वस्तु ठहरी है।”