Leviticus 25:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us pachasaven varsha ko paavitra karake manana, aur desh ke sare nivaasiyon ke liye chhuttkare ka prachar karana vah varsha tumhare yahan jubalee kahalaae us men tum apanee apanee nij boomi aur apane apane gharane men lauttne paoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम पचासवें वर्ष को विशेष वर्ष मनाओगे। तुम अपने देश में रहने वाले सभी लोगों की स्वतन्त्रता घोषित करोगे। इस समय को “जुबली मुक्तिवर्ष” कहा जाएगा। तुममें से हर एक को उसकी धरती लौटा दी जाएगी। और तुममें से हर एक अपने परिवार में लौट जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम पचासवें वर्ष को पवित्र मानना, और देश के समस्‍त निवासियों की स्‍वतन्‍त्रता की घोषणा करना। यह “जुबली वर्ष” कहलाएगा। इस वर्ष प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपनी पैतृक सम्‍पत्ति पुन: प्राप्‍त करेगा। हर एक मनुष्‍य अपने परिवार में लौट आएगा।
Hindi Bible HHBD
और उस पचासवें वर्ष को पवित्रा करके मानना, और देश के सारे निवासियों के लिये छुटकारे का प्रचार करना; वह वर्ष तुम्हारे यहां जुबली कहलाए; उस में तुम अपनी अपनी निज भूमि और अपने अपने घराने में लौटने पाओगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उस पचासवें वर्ष को पवित्र मानना, और देश के सारे निवासियों के लिये छुटकारे का प्रचार करना; वह वर्ष तुम्हारे यहाँ जुबली* कहलाए; उसमें तुम अपनी अपनी निज भूमि और अपने अपने घराने में लौटने पाओगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हें पचासवें वर्ष को पवित्र करना होगा और सारे देश के निवासियों के लिए छुटकारे की घोषणा करनी होगी. यह वर्ष तुम्हारे लिए योवेल वर्ष कहलाएगा और तुममें से हर एक की पैतृक संपत्ति अपने-अपने परिवार को लौट आएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस पचासवें वर्ष # को पवित्र करके मानना, और देश के सारे निवासियों के लिये छुटकारे का प्रचार करना; वह वर्ष तुम्हारे यहाँ जुबली कहलाए; उसमें तुम अपनी-अपनी निज भूमि और अपने-अपने घराने में लौटने पाओगे।