Leviticus 25:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tumhare yahan vah pachasavan varsha jubalee ka varsha kahalaae us men tum n bona, aur jo apane ap uge use bhee n kattna, aur n bin chhanttee hui dakhlata kee dakhon ko todna.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पचासवाँ वर्ष तुम्हारे लिए विशेष उत्सव का वर्ष होगा। उस वर्ष तुम बीज मत बोओ। अपने आप उगी फसल न काटो। अँगूर की उन बेलों से अँगूर मत लो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्हारे लिए पचासवां वर्ष जुबली वर्ष होगा। तुम उस वर्ष बुवाई नहीं करोगे, और जो कुछ अपने आप उगेगा, उसको नहीं काटोगे, और न अनछटी अंगूर की बेलों के अंगूर तोड़ोगे;
Hindi Bible HHBD
तुम्हारे यहां वह पचासवां वर्ष जुबली का वर्ष कहलाए; उस में तुम न बोना, और जो अपने आप ऊगे उसे भी न काटना, और न बिन छांटी हुई दाखलता की दाखों को तोड़ना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम्हारे यहाँ वह पचासवाँ वर्ष जुबली का वर्ष कहलाए; उस में तुम न बोना, और जो अपने आप ऊगे उसे भी न काटना, और न बिन छाँटी हुई दाखलता की दाखों को तोड़ना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पचासवां वर्ष योवेल वर्ष के रूप में मनाया जाए; इस वर्ष न तो तुम बीज बोना, न अपने आप उगी हुई फसल इकट्ठी करोगे और न उन अंगूर की लताओं से अंगूर इकट्ठा करोगे, जिन्हें छांटा न गया हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारे यहाँ वह पचासवाँ वर्ष जुबली का वर्ष कहलाए; उसमें तुम न बोना, और जो अपने आप उगें उसे भी न काटना, और न बिन छाँटी हुई दाखलता की दाखों को तोड़ना।