Leviticus 25:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jubalee ke peechhe jitane varsha beete hon unakee ginatee ke anusar dam ttharake aek doosare se mol lena, aur shosh vasharen kee upaj ke anusar vah tere hath beche.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तुम किसी की भूमि खरीदना चाहते हो तो पिछले जुबली से काल गणना करो और उस गणना का उपयोग धरती का ठीक मूल्य तय करने के लिए करो। यदि तुम भूमि को बेचो, तो फसलों के काटने के वर्षों को गिनो और वर्षों की उस गणना का का उयोग ठीक मूल्य तय करने के लिए करो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पिछले जुबली वर्ष के पश्‍चात् जितने वर्ष व्‍यतीत हुए हैं, उनकी गणना के अनुसार तुम अपने देश-भाई अथवा बहिन से खरीदोगे; फसल के शेष वर्षों की गणना के अनुसार वह तुम्‍हें बेचेगा।
Hindi Bible HHBD
जुबली के पीछे जितने वर्ष बीते हों उनकी गिनती के अनुसार दाम ठहराके एक दूसरे से मोल लेना, और शेष वर्षों की उपज के अनुसार वह तेरे हाथ बेचे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जुबली के बाद जितने वर्ष बीते हों उनकी गिनती के अनुसार दाम ठहराके एक दूसरे से मोल लेना, और शेष वर्षों की उपज के अनुसार वह तेरे हाथ बेचे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम अपने पड़ोसी से भूमि खरीदो, तो उसका मूल्य पिछले योवेल के बाद के वर्षों के अनुसार होना आवश्यक है, तथा बेचनेवाला भी इसका मूल्य अगले योवेल के पहले के वर्षों का ध्यान रखकर करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जुबली के बाद जितने वर्ष बीते हों उनकी गिनती के अनुसार दाम ठहराके एक दूसरे से मोल लेना, और शेष वर्षों की उपज के अनुसार वह तेरे हाथ बेचे।