Leviticus 25:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu sataven varsha boomi ko yahova ke liye paramaavishraamakal mila kare us men n to apana khet bona aur n apanee dakh kee baree chhanttna.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु सातवें वर्ष तुम उस भूमि को आराम करने दोगे। यह यहोवा को सम्मान देने के लिए आराम का विशेष समय होगा। तुम्हें अपने खेतों में बीज नहीं बोना चाहिए और अँगूर के बागों में बेलों की कटाई नहीं करनी चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु सातवें वर्ष में भूमि को परम विश्राम प्राप्‍त होगा: प्रभु का विश्राम-वर्ष। तुम उस वर्ष न तो अपने खेत की बुवाई करोगे और न अपने अंगूर-उद्यान की काट-छांट।
Hindi Bible HHBD
परन्तु सातवें वर्ष भूमि को यहोवा के लिये परमविश्रामकाल मिला करे; उस में न तो अपना खेत बोना और न अपनी दाख की बारी छांटना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु सातवें वर्ष भूमि को यहोवा के लिये परमविश्रामकाल मिला करे; उसमें न तो अपना खेत बोना और न अपनी दाख की बारी छाँटना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु सातवें वर्ष में भूमि के लिए शब्बाथ-विश्राम होगा याहवेह के लिए शब्बाथ; न तो तुम अपने खेतों में बीज बोना और न ही अपनी अंगूर की बारी की छंटाई करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु सातवें वर्ष भूमि को यहोवा के लिये परमविश्रामकाल मिला करे #; उसमें न तो अपना खेत बोना और न अपनी दाख की बारी छाँटना।