Leviticus 25:41 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab vah balabachchon samet tere pas se nikal jaa, aur apane kuttumb men aur apane pitaron kee nij boomi men lautt jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वह तुम्हें छोड़ सकता है। वह अपने बच्चों को अपने साथ ले जा सकता है और अपने पिरवार में लौट सकता है। वह अपने पूर्वजों की सम्पत्ति को लौट सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् वे तुम्‍हारे पास से चले जाएंगे−वे अपने बच्‍चों के साथ अपने कुटुम्‍ब में लौट जाएंगे और अपने पूर्वजों की सम्‍पत्ति पुन: प्राप्‍त करेंगे;
Hindi Bible HHBD
तब वह बालबच्चों समेत तेरे पास से निकल जाए, और अपने कुटुम्ब में और अपने पितरों की निज भूमि में लौट जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह बाल–बच्‍चों समेत तेरे पास से निकल जाए, और अपने कुटुम्ब में और अपने पितरों की निज भूमि में लौट जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर वह तुम्हारे अधिकार से मुक्त हो जाएगा, वह और उसके साथ उसकी संतान अपने गोत्र और अपने पूर्वजों की संपत्ति को लौट जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह बाल-बच्चों समेत तेरे पास से निकल जाए, और अपने कुटुम्ब में और अपने पितरों की निज भूमि में लौट जाए।