Leviticus 25:44 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere jo dasa-daasiyan hon ve tumharee charon or kee jaatiyon men se ho, aur das aur dasiyan unheen men se mol lena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हारे दास दासियों के बारे में: तुम अपने चारों ओर के अन्य राष्ट्रों से दास दासियाँ ले सकते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि तुम्हें दास-दासियों की आवश्यकता है तो अपने आस-पास निवास करने वाली जातियों में से दास-दासियां खरीदना।
Hindi Bible HHBD
तेरे जो दास- दासियां हों वे तुम्हारी चारों ओर की जातियों में से हों, और दास और दासियां उन्हीं में से मोल लेना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे जो दास–दासियाँ हों वे तुम्हारे चारों ओर की जातियों में से हों, और दास और दासियाँ उन्हीं में से मोल लेना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘जहां तक तुम्हारे दास-दासियों का संबंध है, तुम अपने पड़ोसी गैर-यहूदी देशों से दास और दासियां प्राप्त कर सकते हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे जो दास-दासियाँ हों वे तुम्हारे चारों ओर की जातियों में से हों, और दास और दासियाँ उन्हीं में से मोल लेना।