Leviticus 25:46 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tum apane putraen ko bhee jo tumhare bad honge unake adhaikaree kar sakoge, aur ve unaka bhag ttharen un men se tum sada apane liye das liya karana, parantu tumhare bhaibandha jo israaelee hon un par apana aadhaikar kattorata se n jatana..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम इन विदेशी दासों को अपने बच्चों को भी दे सकते हो जो तुम्हारे मरने के बाद तुम्हारे बच्चों के होंगे। वे सदा के लिए तुम्हारे दास रहेंगे। तुम इन विदेशियों को दास बना सकते हो। किन्तु तुम्हें अपने भाईयों, इस्राएल के लोगों पर क्रूरता से शासन नहीं करना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम उन्‍हें अपने पश्‍चात् अपनी संतान को वसीयत के रूप में सौंप सकते हो कि वे तुम्‍हारी संतान की स्‍थायी सम्‍पत्ति बनें। तुम उनको दास-दासियां बना सकते हो। किन्‍तु अपने इस्राएली भाई-बहिनों पर, एक व्यक्‍ति दूसरे व्यक्‍ति पर कठोरता से शासन नहीं करेगा।
Hindi Bible HHBD
और तुम अपने पुत्रों को भी जो तुम्हारे बाद होंगे उनके अधिकारी कर सकोगे, और वे उनका भाग ठहरें; उन में से तुम सदा अपने लिये दास लिया करना, परन्तु तुम्हारे भाईबन्धु जो इस्त्राएली हों उन पर अपना अधिकार कठोरता से न जताना।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम अपने पुत्रों को भी जो तुम्हारे बाद होंगे उनके अधिकारी कर सकोगे, और वे उनका भाग ठहरें; उनमें से तुम सदा अपने लिये दास लिया करना, परन्तु तुम्हारे भाईबन्धु जो इस्राएली हों उन पर अपना अधिकार कठोरता से न जताना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उन्हें संपत्ति के समान अपने पुत्रों के अधिकार में स्थायी मीरास के रूप में भी दे सकते हो; तथा उनका प्रयोग स्थायी दासों के समान कर सकते हो. किंतु तुम इस्राएल के घराने में से अपने भाई-बंधुओं पर कठोरता पूर्वक शासन न करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम अपने पुत्रों को भी जो तुम्हारे बाद होंगे उनके अधिकारी कर सकोगे, और वे उनका भाग ठहरें; उनमें से तुम सदा अपने लिये दास लिया करना, परन्तु तुम्हारे भाई-बन्धु जो इस्राएली हों उन पर अपना अधिकार कठोरता से न जताना।