Leviticus 25:49 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
va usaka chacha, va chachera bhai, tatha usake kul ka koi bhee nikatt kuttumbee usako chhuda sakata haai va yaadi vah dhanee ho jaa, to vah ap hee apane ko chhuda sakata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अथवा उसके चाचा, मामा व चचेरे, ममेरे भाई उसे वापस खरीद सकते हैं या उसके नजदीकी रिश्तेदारों में से उसे कोई खरीद सकता है अथवा यदि व्यक्ति पर्याप्त धन पाता है तो स्वयं धन देकर वह फिर मुक्त हो सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अथवा उसका चाचा या चचेरा भाई मूल्य देकर मुक्त कर सकता है। उसके परिवार में उसका निकट सम्बन्धी भी मूल्य देकर उसे मुक्त कर सकता है। उसके हाथ में धन आने पर वह मूल्य देकर अपने आपको मुक्त कर सकता है।
Hindi Bible HHBD
वा उसका चाचा, वा चचेरा भाई, तथा उसके कुल का कोई भी निकट कुटुम्बी उसको छुड़ा सकता है; वा यदि वह धनी हो जाए, तो वह आप ही अपने को छुड़ा सकता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
या उसका चाचा, या चचेरा भाई, तथा उसके कुल का कोई भी निकट कुटुम्बी उसको छुड़ा सकता है; या यदि वह धनी हो जाए, तो वह आप ही अपने को छुड़ा सकता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसका चाचा अथवा उसके चाचा का पुत्र और उसके परिवार से कोई उसका कोई सगा संबंधी उसको छुड़ा सकता है, अथवा यदि वह धनी हो जाए, तो वह स्वयं को ही छुड़ा सकता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
या उसका चाचा, या चचेरा भाई, तथा उसके कुल का कोई भी निकट कुटुम्बी उसको छुड़ा सकता है; या यदि वह धनी हो जाए, तो वह आप ही अपने को छुड़ा सकता है।