Leviticus 25:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur boomi ke vishraamakal hee kee upaj se tum ko, aur tumhare dasa-dasee ko, aur tumhare sath rahanevale majadooron aur paradeshaiyon ko bhee bhojan milega
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यह भूमि के विश्राम का वर्ष होगा, किन्तु तुम्हारे पास फिर भी पर्याप्त भोजन रहेगा। तुम्हारे पुरुष व स्त्री दासों के लिए पर्याप्त भोजन रहेगा। मज़दूरी पर रखे गए तुम्हारे मजदूर और तुम्हारे देश में रहने वाले विदेशियों के लिए भोजन रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु भूमि अपने विश्राम-वर्ष में तुम्हारी, तुम्हारे सेवक-सेविकाओं, मजदूरों और तुम्हारे मध्य में निवास करने वाले प्रवासी व्यक्तियों की भोजन-व्यवस्था करेगी।
Hindi Bible HHBD
और भूमि के विश्रामकाल ही की उपज से तुम को, और तुम्हारे दास- दासी को, और तुम्हारे साथ रहनेवाले मजदूरों और परदेशियों को भी भोजन मिलेगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भूमि के विश्रामकाल ही की उपज से तुम को, और तुम्हारे दास–दासी को, और तुम्हारे साथ रहनेवाले मज़दूरों और परदेशियों को भी भोजन मिलेगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शब्बाथ काल में भूमि से उत्पन्न उपज तुम सभी के भोजन के लिए होंगी—तुम्हारे लिए, तुम्हारे दासों और दासियों के लिए, मजदूरों के लिए, तुम्हारे बीच रह रहे विदेशियों के लिए, तुम्हारे पशुओं और तुम्हारे देश के जंगली पशुओं के लिए; यह उपज सभी के भोजन के लिए होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भूमि के विश्रामकाल ही की उपज से तुम को, और तुम्हारे दास-दासी को, और तुम्हारे साथ रहनेवाले मजदूरों और परदेशियों को भी भोजन मिलेगा;