Leviticus 26:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain tumhare beech ban pashu bhejoonga, jo tum ko nirvansh karenge, aur tumhare ghareloo pashuuon ko nashakar dalenge, aur tumharee ginatee ghattaaenge, jis se tumharee sadke soonee pad jaaengee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हारे विरुद्ध जंगली जानवरों को भेजूँगा। वे तुम्हारे बच्चों को तुमसे छीन ले जाएगें। वे तुम्हारे मवेशियों को नष्ट करेंगे। वे तुम्हारी संख्या बहुत कम कर देंगे। लोग यात्रा करने से भय खाएंगे, सड़कें खाली हो जाएंगी!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुम्‍हारे विरुद्ध मैदान के हिंस्र पशुओं को छोड़ूँगा, जो तुम्‍हारे बच्‍चों को तुम्‍हारे पास से उठाकर ले जाएंगे, और तुम्‍हारे पालतू पशुओं को फाड़ डालेंगे। वे तुम्‍हें इतनी अधिक संख्‍या में नष्‍ट करेंगे कि तुम्‍हारे मार्ग निर्जन हो जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
और मैं तुम्हारे बीच बन पशु भेजूंगा, जो तुम को निर्वंश करेंगे, और तुम्हारे घरेलू पशुओं को नाशकर डालेंगे, और तुम्हारी गिनती घटाएंगे, जिस से तुम्हारी सड़के सूनी पड़ जाएंगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं तुम्हारे बीच वन पशु भेजूँगा, जो तुम को निर्वंश करेंगे और तुम्हारे घरेलू पशुओं को नष्‍ट कर डालेंगे, और तुम्हारी गिनती घटाएँगे, जिससे तुम्हारी सड़कें सूनी पड़ जाएँगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम पर जंगली जानवर भेज दूंगा, जो तुम्हें संतानहीन बना डालेंगे और तुम्हारे पशुओं को नष्ट कर डालेंगे. वे तुम्हारी संख्या इतनी कम कर देंगे, कि तुम्हारे रास्ते निर्जन रह जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं तुम्हारे बीच वन पशु भेजूँगा, जो तुम को निर्वंश करेंगे, और तुम्हारे घरेलू पशुओं को नाश कर डालेंगे, और तुम्हारी गिनती घटाएँगे, जिससे तुम्हारी सड़कें सूनी पड़ जाएँगी।