Leviticus 26:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tum men se jo bach rahenge aur apane shatrauon ke desh men honge unake day men maai kayarata upajaunga aur ve patte ke khdkane se bhee bhag jaaenge, aur ve aeese bhagenge jaaise koi talavar se bhage, aur kisee ke bina peechha kiae bhee ve gir gir padenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बचे हुए व्यक्ति अपने शत्रुओं के देश में अपना साहस खो देंगे। वह हर चीज से भयभीत होंगे। वह हवा में उड़ती पत्ती की तरह चारों ओर भागेंगें। वे ऐसे भागेंगे मानों कोई तलवरा लिए उनका पीछा कर रहा हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुममें से बचे हुए व्यक्‍तियों के हृदय में जो तुम्‍हारे शत्रुओं के देश में होंगे, कायरता उत्‍पन्न करूंगा। सूखे पत्तों के खड़कने का स्‍वर ही उनको भगा देगा। वे ऐसे भागेंगे, जैसे कोई व्यक्‍ति तलवार से बचने के लिए भागता है। उनका पीछा करने वाला न होने पर भी वे गिर-गिर पड़ेंगे।
Hindi Bible HHBD
और तुम में से जो बच रहेंगे और अपने शत्रुओं के देश में होंगे उनके हृदय में मै कायरता उपजाऊंगा; और वे पत्ते के खड़कने से भी भाग जाएंगे, और वे ऐसे भागेंगे जैसे कोई तलवार से भागे, और किसी के बिना पीछा किए भी वे गिर गिर पड़ेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम में से जो बच रहेंगे और अपने शत्रुओं के देश में होंगे उनके हृदय में मैं कायरता उपजाऊँगा; और वे पत्ते के खड़कने से भी भाग जाएँगे, और वे ऐसे भागेंगे जैसे कोई तलवार से भागे, और किसी के बिना पीछा किए भी वे गिर गिर पड़ेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘तुममें जो बचे रह गए होंगे, मैं उनके शत्रुओं के देश में उनका मनोबल इतना कमजोर कर दूंगा कि वे हवा के द्वारा छितराए पत्ते की खड़खड़ाहट सुनकर भाग खड़े होंगे. जब कोई उनका पीछा भी नहीं कर रहा होगा, तो भी वे भाग खड़े होंगे, मानो कोई तलवार लिए उनका पीछा कर रहा हो और वे गिर-गिर पड़ेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम में से जो बचा रहेंगे और अपने शत्रुओं के देश में होंगे उनके हृदय में मैं कायरता उपजाऊँगा; और वे पत्ते के खड़कने से भी भाग जाएँगे, और वे ऐसे भागेंगे जैसे कोई तलवार से भागे, और किसी के बिना पीछा किए भी वे गिर पड़ेंगे।