Leviticus 26:43 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah desh un se rahit hokar soona pada rahega, aur unake bina soona rahakar bhee apane vishraamakalon ko manata rahega aur ve log apane adharma ke dand ko angeekar karege, isee karan se ki unhon ne meree agyaaon ka ulanghan kiya tha, aur unakee atmaon ko meree vidhaiyon se gharana thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“भूमि खाली रहेगी। भूमि आराम के समय का आनन्द लेगी। तब तुम्हारे बचे हुए लोग अपने पाप के लिए दण्ड स्वीकार करेगें। वे सीखेंगे कि उन्हें इसलिए दण्ड मिला कि उन्होंने मेरे व्यवस्था से घृणा की और नियमों का पालन करना अस्वीकार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु पहले भूमि उनके द्वारा निर्जन छोड़ी जाएगी। जब तक भूमि उनके न रहने से निर्जन रहेगी, वह विश्राम वर्षों का आनन्‍दपूर्वक पालन करेगी। वे अपने अधर्म के दण्‍ड को स्‍वीकार करेंगे; क्‍योंकि उन्‍होंने मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों की अवहेलना की है, उनके प्राणों ने मेरी संविधियों से घृणा की है।
Hindi Bible HHBD
और वह देश उन से रहित होकर सूना पड़ा रहेगा, और उनके बिना सूना रहकर भी अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा; और वे लोग अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेगें, इसी कारण से कि उन्हों ने मेरी आज्ञाओं का उलंघन किया था, और उनकी आत्माओं को मेरी विधियों से घृणा थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर वह देश उनसे रहित होकर सूना पड़ा रहेगा, और उनके बिना सूना रहकर भी अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा; और वे लोग अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेंगे, इसी कारण से कि उन्होंने मेरी आज्ञाओं का उल्‍लंघन किया था, और उनकी आत्माओं को मेरी विधियों से घृणा थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उनके निकल जाने के कारण यह देश सूना हो जाएगा, कि यह भूमि अपने शब्बाथों के नुकसान की पूर्ति कर ले. इसी अवधि में वे अपने अधर्मों के लिए प्रायश्चित करेंगे; क्योंकि उन्होंने मेरे नियमों को नकार दिया था और मेरी विधियों से घृणा की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर वह देश उनसे रहित होकर सूना पड़ा रहेगा, और उनके बिना सूना रहकर भी अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा; और वे लोग अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेंगे, इसी कारण से कि उन्होंने मेरी आज्ञाओं का उल्लंघन किया था, और उनकी आत्माओं को मेरी विधियों से घृणा थी।