Leviticus 26:46 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo jo vidhaiyan aur niyam aur vyavastha yahova ne apanee or se israaeliyon ke liye seenaai parvat par moosa ke dara ttharai theen ve ye hee haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये वे विधियाँ, नियम और व्यवस्थाएं हैं जिन्हें यहोवा ने इस्राएल के लोगों को दिया। वे नियम इस्राएल के लोगों और यहोवा के बीच वाचा है। यहोवा ने उन नियमों को सीनै पर्वत पर दिया था। उसने मूसा को नियम दिए और मूसा ने उन्हें लोगों को दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो संविधि, न्‍याय-सिद्धान्‍त और व्‍यवस्‍था प्रभु ने, मूसा के माध्‍यम से, अपने तथा इस्राएली समाज के मध्‍य सीनय पर्वत पर स्‍थापित की, वे ये ही हैं।
Hindi Bible HHBD
जो जो विधियां और नियम और व्यवस्था यहोवा ने अपनी ओर से इस्त्राएलियों के लिये सीनै पर्वत पर मूसा के द्वारा ठहराई थीं वे ये ही हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो जो विधियाँ और नियम और व्यवस्था यहोवा ने अपनी ओर से इस्राएलियों के लिये सीनै पर्वत पर मूसा के द्वारा ठहराई थीं वे ये ही हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यही वे विधियां, व्यवस्था और नियम हैं, जिन्हें याहवेह ने, मोशेह के द्वारा सीनायी पर्वत पर अपने और इस्राएल के घराने के बीच ठहराई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो-जो विधियाँ और नियम और व्यवस्था यहोवा ने अपनी ओर से इस्राएलियों के लिये सीनै पर्वत पर मूसा के द्वारा ठहराई थीं वे ये ही हैं।