Leviticus 27:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah use kisee prakar se n badale, n to vah bure kee santee achchha, aur n achchhe kee santee bura de aur yaadi vah us pashu kee santee doosara pashu de, to vah aur usaka badala donon pavitra ttharenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह व्यक्ति यहोवा को उस जानवर को देने का वचन देता है। इसलिए उस व्यक्ति को उस जानवर के स्थान पर दूसरा जानवर रखने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए। उसे अच्छे जानवर को बुरे जानवर से नहीं बदलना चाहिए। उसे बुरे जानवर को अच्छे जानवर से नहीं बदलना चाहिए। यदि वह व्यक्ति दोनों जानवरों को बदलना ही चाहता है तो दोनों जानवर पवित्र हो जाएंगे। दोनों जानवर यहोवा के हो जाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मन्नत चढ़ाने वाला व्यक्‍ति उसको नहीं बदलेगा, और न उसकी अदला-बदली करेगा: बुरे के बदले अच्‍छा या अच्‍छे के बदले बुरा। फिर भी यदि वह दूसरे पशु से अपने पशु को बदलेगा, तो वह पशु तथा जिसके साथ उसको बदला गया है, दोनों पवित्र माने जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
वह उसे किसी प्रकार से न बदले, न तो वह बुरे की सन्ती अच्छा, और न अच्छे की सन्ती बुरा दे; और यदि वह उस पशु की सन्ती दूसरा पशु दे, तो वह और उसका बदला दोनों पवित्रा ठहरेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उसे किसी प्रकार से न बदले, न तो वह बुरे के बदले अच्छा, और न अच्छे के बदले बुरा दे; और यदि वह उस पशु के बदले दूसरा पशु दे, तो वह और उसका बदला दोनों पवित्र ठहरेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह न तो इसको बदले, न तो अच्छे के लिए बुरा और न ही बुरे के लिए अच्छा. किंतु यदि कोई ऐसा बदला कर भी लेता है, तो वह पशु और उसके बदले दूसरा पशु दोनों ही पवित्र माने जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उसे किसी प्रकार से न बदले, न तो वह बुरे के बदले अच्छा, और न अच्छे के बदले बुरा दे; और यदि वह उस पशु के बदले दूसरा पशु दे, तो वह और उसका बदला दोनों पवित्र ठहरेंगे।