Leviticus 27:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir yadi koi apana ghar yahova ke liye paavitra ttharakar sankalp kare, to yajak usake gun-avagun donon vicharakar usaka mol ttharaae aur jitana yajak ttharaae usaka mol utana hee tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति अपने मकान को पवित्र मकान के रूप में यहोवा को अर्पित करता है तो याजक को इसका मूल्य निश्चित करना चाहिए। इससे कोई अन्तर नहीं पड़ता कि मकान अच्छा है या बुरा, यदि याजक मूल्य निश्चित करता है तो वही मकान का मूल्य है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि कोई व्यक्ति अपने घर की मन्नत मानता है कि उसका घर मुझ-प्रभु के लिए पवित्र हो, तो पुरोहित उसका मूल्यांकन करेगा कि वह अच्छा घर है अथवा बुरा। जैसा मूल्यांकन पुरोहित करेगा, वैसा ही माना जाएगा।
Hindi Bible HHBD
फिर यदि कोई अपना घर यहोवा के लिये पवित्रा ठहराकर संकल्प करे, तो याजक उसके गुण- अवगुण दोनों विचारकर उसका मोल ठहराए; और जितना याजक ठहराए उसका मोल उतना ही ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर यदि कोई अपना घर यहोवा के लिये पवित्र ठहराकर संकल्प करे, तो याजक उसके गुण–अवगुण दोनों विचारकर उसका मोल ठहराए; और जितना याजक ठहराए उसका मोल उतना ही ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई अपना घर पवित्र कर याहवेह के लिए अलग करे, तो पुरोहित द्वारा इसको अच्छा या बुरा ठहराया जाए और जो पुरोहित तय करेगा, वह मान्य होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर यदि कोई अपना घर यहोवा के लिये पवित्र ठहराकर संकल्प करे, तो याजक उसके गुण-अवगुण दोनों विचार कर उसका मोल ठहराए; और जितना याजक ठहराए उसका मोल उतना ही ठहरे।