Leviticus 27:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi ghar ka pavitra karanevala use chhudana chahe, to jitana roopaya yajak ne usaka mol ttharaya ho us men vah panchavan bhag aur baddhakar de, tab vah ghar usee ka rahega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु वह व्यक्ति जो मकान अर्पित करता है यदि उसे वापस खरीदना चाहता है तो उसे मूल्य में पाँचवाँ हिस्सा जोड़ना चाहिए। तब घर उस व्यक्ति का हो जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि मन्नत माननेवाला व्यक्‍ति अपने घर को मूल्‍य देकर मुक्‍त करना चाहेगा तो वह मूल्‍यांकन का पांचवां भाग उसमें जोड़कर चांदी के सिक्‍के देगा। तब घर उसका हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि घर का पवित्रा करनेवाला उसे छुड़ाना चाहे, तो जितना रूपया याजक ने उसका मोल ठहराया हो उस में वह पांचवां भाग और बढ़ाकर दे, तब वह घर उसी का रहेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि घर का पवित्र करनेवाला उसे छुड़ाना चाहे, तो जितना रुपया याजक ने उसका मोल ठहराया हो उसमें वह पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर दे, तब वह घर उसी का रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वह व्यक्ति, जिसने इसे पवित्र किया है, वह अपने घर को छुड़ाना चाहे, तो तय मूल्य के अलावा उसका पांचवा भाग भी चुकाए, जिससे वह घर उसका हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि घर का पवित्र करनेवाला उसे छुड़ाना चाहे, तो जितना रुपया याजक ने उसका मोल ठहराया हो उसमें वह पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर दे, तब वह घर उसी का रहेगा।