Leviticus 27:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir yadi koi apanee nij boomi ka koi bhag yahova ke liye paavitra ttharana chahe, to usaka mol isake anusar tthare, ki us men kitana beej padega jitana boomi men homer bhr jau pade utanee ka mol pachas shokel tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति अपने खेत का कोई भाग यहोवा को अर्पित करता है तो उन खेतों का मूल्य उनको बोने के लिए आवश्यक बीज पर आधारित होगा। एक होमेर जौ के बीज की कीमत चाँदी के पचास शेकेल होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि कोई व्यक्ति मुझ-प्रभु से अपने पैतृक खेत कि मन्नत मानेगा तो तुम उसके बीज के अनुसार उसका मूल्यांकन करना। बुवाई में जितना बीज लगता है, अर्थात् सौ किलो जौ के बीज का मूल्यांकन चांदी के पचास सिक्के होगा।
Hindi Bible HHBD
फिर यदि कोई अपनी निज भूमि का कोई भाग यहोवा के लिये पवित्रा ठहराना चाहे, तो उसका मोल इसके अनुसार ठहरे, कि उस में कितना बीज पड़ेगा; जितना भूमि में होमेर भर जौ पड़े उतनी का मोल पचास शेकेल ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर यदि कोई अपनी निज भूमि का कोई भाग यहोवा के लिये पवित्र ठहराना चाहे, तो उसका मोल इसके अनुसार ठहरे कि उसमें कितना बीज पड़ेगा; जितनी भूमि में होमेर भर जौ पड़े उतनी का मोल पचास शेकेल ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई अपनी पैतृक संपत्ति के खेतों को याहवेह के लिए पवित्र करे, तो उसका मूल्य उसमें लगे बीज के अनुसार ठहराया जाए; बोने के लिए दस एफाह बीज के लिए चांदी के पचास शेकेल.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर यदि कोई अपनी निज भूमि का कोई भाग यहोवा के लिये पवित्र ठहराना चाहे, तो उसका मोल इसके अनुसार ठहरे, कि उसमें कितना बीज पड़ेगा; जितना भूमि में होमेर भर जौ पड़े उतनी का मोल पचास शेकेल ठहरे।