Leviticus 27:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi vah apana khet jubalee ke varsha ke bad paavitra ttharaa, to jitane varsha doosare jubalee ke varsha ke bakee rahen unheen ke anusar yajak usake liye roopaye ka hisab kare, tab jitana hisab men aae utana yajak ke ttharane se kam ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु व्यक्ति यदि जुबलि के बाद खेत का दान करता है तो याजक को वास्तविक मूल्य निश्चित करना चाहिए। उसे अगले जुबली वर्ष तक के वर्षों को गिनना चाहिए। तब वह उस गणना का उपयोग मूल्य निश्चित करने के लिए करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु यदि वह जुबली वर्ष के पश्‍चात् अपने खेत की मन्नत मनेगा, तो जितने वर्ष आगामी जुबली के शेष रहेंगे, उनके अनुसार पुरोहित खेत का मूल्‍यांकन करेगा, और तुम्‍हारे मूल्‍यांकन में से कटौती की जाएगी।
Hindi Bible HHBD
और यदि वह अपना खेत जुबली के वर्ष के बाद पवित्रा ठहराए, तो जितने वर्ष दूसरे जुबली के वर्ष के बाकी रहें उन्हीं के अनुसार याजक उसके लिये रूपये का हिसाब करे, तब जितना हिसाब में आए उतना याजक के ठहराने से कम हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि वह अपना खेत जुबली* के वर्ष के बाद पवित्र ठहराए, तो जितने वर्ष दूसरे जुबली* के वर्ष के बाकी रहें उन्हीं के अनुसार याजक उसके लिये रुपये का हिसाब करे, तब जितना हिसाब में आए उतना याजक के ठहराने से कम हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि वह योवेल वर्ष के बाद अपना खेत पवित्र करे, तो पुरोहित आनेवाले योवेल वर्ष तक जितने वर्ष बचे हैं, उनकी संख्या के अनुसार खेत का ठहराया हुआ मूल्य कम कर दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि वह अपना खेत जुबली के वर्ष के बाद पवित्र ठहराए, तो जितने वर्ष दूसरे जुबली के वर्ष के बाकी रहें उन्हीं के अनुसार याजक उसके लिये रुपये का हिसाब करे, तब जितना हिसाब में आए उतना याजक के ठहराने से कम हो।