Leviticus 27:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jab vah khet jubalee ke varsha men chootte, tab pooree reeati se arpan kiae huae khet kee nai yahova ke liye paavitra tthare, arthata vah yajak hee kee nij boomi ho jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि व्यक्ति खेत को वापस नहीं खरीदता है तो जुबली के वर्ष खेत केवल यहोवा के लिए पवित्र रहेगा। यह सदैव याजकों का रहेगा। यह उस भूमि की तरह होगा जो पूरी तरह यहोवा को दे दी गई हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब जुबली वर्ष में खेत मुक्‍त किया जाएगा, तब वह पूर्ण-समर्पित खेत के सदृश प्रभु के लिए पवित्र माना जाएगा। उस पर पुरोहित का अधिकार होगा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु जब वह खेत जुबली के वर्ष में छूटे, तब पूरी रीति से अर्पण किए हुए खेत की नाई यहोवा के लिये पवित्रा ठहरे, अर्थात् वह याजक ही की निज भूमि हो जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जब वह खेत जुबली* के वर्ष में छूटे, तब पूरी रीति से अर्पण किए हुए खेत के समान यहोवा के लिये पवित्र ठहरे, अर्थात् वह याजक ही की निज भूमि हो जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि योवेल वर्ष में वह खेत छूट जाता है, तो वह याहवेह के लिए पवित्र खेत के समान अलग माना जाएगा. वह खेत पुरोहित की संपत्ति हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जब वह खेत जुबली के वर्ष में छूटे, तब पूरी रीति से अर्पण किए हुए खेत के समान यहोवा के लिये पवित्र ठहरे, अर्थात् वह याजक ही की निज भूमि हो जाए।