Leviticus 27:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jubalee ke varsha men vah khet usee ke aadhaikar men jis se vah mol liya gaya ho fir a jaa, arthata jisakee vah nij boomi ho usee kee fir ho jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जुबली के वर्ष वह खेत मूल भूस्वामी के पास चला जाएगा। वह उस परिवार को जाएगा जो उसका स्वामी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जुबली वर्ष में खेत उस व्यकि को पुन: प्राप्त हो जाएगा, जिससे उसने खरीदा था, जिसकी वह पैतृक भूमि थी।
Hindi Bible HHBD
और जुबली के वर्ष में वह खेत उसी के अधिकार में जिस से वह मोल लिया गया हो फिर आ जाए, अर्थात् जिसकी वह निज भूमि हो उसी की फिर हो जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जुबली के वर्ष में वह खेत उसी के अधिकार में जिससे वह मोल लिया गया हो फिर आ जाए, अर्थात् जिसकी वह निज भूमि हो उसी की फिर हो जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योवेल वर्ष में वह खेत उस व्यक्ति को छोड़ दिया जाए जिससे उसने वह खेत खरीदा था, अर्थात् उस व्यक्ति को, जो उस खेत का असली स्वामी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जुबली के वर्ष में वह खेत उसी के अधिकार में जिससे वह मोल लिया गया हो फिर आ जाए, अर्थात् जिसकी वह निज भूमि हो उसी की फिर हो जाए।