Leviticus 27:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par ghareloo pashuuon ka pahilautta, jo yahova ka pahilautta tthara haai, usako to koi pavitra n ttharaae chahe vah bachhda ho, chahe bhed va bakaree ka bachcha, vah yahova hee ka haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“लोग मवेशियों और भेड़ों को यहोवा को दान दे सकते हैं, किन्तु यदि जानवर पहलौठा है तो वह जानवर जन्म से ही यहोवा का है। इसलिए लोग पहलौठा जानवर का दान नहीं कर सकते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘पशुओं के पहिलौठों की, जो मुझ-प्रभु के होते हैं, कोई भी व्यक्ति मन्नत नहीं मानेगा। चाहे बैल का पहिलौठा हो, अथवा भेड़ का, वह मुझ-प्रभु का है।
Hindi Bible HHBD
पर घरेलू पशुओं का पहिलौठा, जो यहोवा का पहिलौठा ठहरा है, उसको तो कोई पवित्रा न ठहराए; चाहे वह बछड़ा हो, चाहे भेड़ वा बकरी का बच्चा, वह यहोवा ही का है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“पर घरेलू पशुओं का पहिलौठा, जो पहिलौठा होने के कारण यहोवा का ठहरा है, उसको कोई पवित्र न ठहराए; चाहे वह बछड़ा हो, चाहे भेड़ या बकरी का बच्चा, वह यहोवा ही का है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘किंतु पशुओं के पहलौठे पर सिर्फ याहवेह का अधिकार है, कोई भी उसे समर्पण न करे; चाहे वह बैल हो अथवा मेढ़ा, उस पर याहवेह का अधिकार है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परन्तु घरेलू पशुओं का पहलौठा, जो पहलौठा होने के कारण यहोवा का ठहरा है, उसको कोई पवित्र न ठहराए; चाहे वह बछड़ा हो, चाहे भेड़ या बकरी का बच्चा, वह यहोवा ही का है।