Leviticus 27:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi koi itana kangal ho ki yajak ka ttharaya hua dam n de sake, to vah yajak ke samhane khda kiya jaa, aur yajak usakee poonjee ttharaa, arthata jitana sankalp karanevale se ho sake, yajak usee ke anusar ttharaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि व्यक्ति इतना गरीबत है कि मूल्य देने में असमर्थ है तो उस व्यक्ति को याजक के सामने लाओ। याजक यह निश्चित करेगा कि वह व्यक्ति कितना मूल्य भुगतान में दे सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि मन्नत मानने वाला व्यक्‍ति इतना दरिद्र है कि वह तुम्‍हारे द्वारा आंके गए मूल्‍य को चुका नहीं सकता है, तो तुम उस व्यक्‍ति को पुरोहित के सम्‍मुख प्रस्‍तुत करना, और पुरोहित उसका मूल्‍य आंकेगा। पुरोहित मन्नत माननेवाले व्यक्‍ति की आर्थिक स्‍थिति के अनुसार उसका मूल्‍यांकन करेगा।
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि कोई इतना कंगाल हो कि याजक का ठहराया हुआ दाम न दे सके, तो वह याजक के सामने खड़ा किया जाए, और याजक उसकी पूँजी ठहराए, अर्थात् जितना संकल्प करनेवाले से हो सके, याजक उसी के अनुसार ठहराए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि कोई इतना कंगाल है कि वह ठहराया हुआ मूल्य न दे पाए, तो उसे पुरोहित के सामने ले जाए और पुरोहित उसका मूल्य तय करे. पुरोहित उस व्यक्ति के साधनों के अनुसार ही उसका मूल्य तय करेगा, जिसने मन्नत मानी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि कोई इतना कंगाल हो कि याजक का ठहराया हुआ दाम न दे सके, तो वह याजक के सामने खड़ा किया जाए, और याजक उसकी पूँजी ठहराए, अर्थात् जितना संकल्प करनेवाले से हो सके, याजक उसी के अनुसार ठहराए।