Leviticus 3:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah apana hath apane chaddhave ke pashu ke sir par rakhe aur usako milapavale tamboo ke dar par bali kare aur haroon ke putra jo yajak haai ve usake lohoo ko vedee kee charon alangon par chhdiken.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस व्यक्ति को अनपा हाथ पशु के सिर पर रखना चाहिए। मिलापवाले तुम्बू के द्वार पर उस व्यक्ति द्वारा उस पशु को मार डालना चाहिए। तब हारून के याजक पुत्रों को वेदी पर चारों ओर खून छिड़कना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर अपना हाथ रखेगा, और मिलन-शिविर के द्वार पर उसको बलि करेगा। तब पुरोहित, हारून के पुत्र, वेदी के चारों ओर रक्त को छिड़केंगे।
Hindi Bible HHBD
और वह अपना हाथ अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के द्वार पर बलि करे; और हारून के पुत्रा जो याजक है वे उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़कें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह अपना हाथ अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के द्वार पर बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़कें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपना हाथ इस बलि के सिर पर रखे और मिलनवाले तंबू के द्वार पर इसका वध करे, फिर अहरोन के पुत्र, जो पुरोहित हैं, इसका रक्त वेदी के चारों ओर छिड़क दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह अपना हाथ अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के द्वार पर बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़कें।