Leviticus 3:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah apane chaddhave ke pashu ke sir par hath rakhe aur usako milapavale tamboo ke age baali kare aur haroon ke putra usake lohoo ko vedee kee charon alangon par chhdiken.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसे अपना हाथ पशु के सिर पर रखना चाहिए और मिलापवाले तम्बू के सामने उसे मारना चाहिए। हारून के पुत्र वेदी पर चारों ओर पशु का खून डालेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर अपना हाथ रखेगा और मिलन-शिविर के सम्‍मुख उसको बलि करेगा। तब हारून के पुत्र वेदी के चारों ओर उसके रक्‍त को छिड़केंगे।
Hindi Bible HHBD
और वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर हाथ रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्रा उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़कें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर हाथ रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्र उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़कें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह इस बलि के सिर पर अपना हाथ रखे और मिलनवाले तंबू के सामने इसका वध करे, अहरोन के पुत्र इसके रक्त को वेदी के चारों ओर छिड़क दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर हाथ रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्र उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़कें।