Leviticus 3:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur melabaali men se charabee ko yahova ke liye havan kare, arthata usakee charabee bhree mottee poonchh ko vah reeddh ke pas se alag kare, aur jo charabee un men lipattee rahatee haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वह व्यक्ति मेलबलि का एक भाग यहोवा को आग द्वारा भेंट के रूप में चढ़ाएगा। इस व्यक्ति को चर्बी और चर्बी से भरी सम्पूर्ण पूँछ और पशु के भीतरी भागों के ऊपर और चारों ओर की चर्बी लानी चाहिए। (उसे उस पूँछ को रीढ़ की हड्डी के एकदम पास से काटना चाहिए।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह सहभागिता-बलि में से, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में चर्बी चढ़ाएगा। वह चर्बी भरी मोटी पूंछ को रीढ़ के पास से अलग करेगा, अंतड़ियों को ढांपनेवाली चर्बी तथा अंतड़ियों के ऊपर लिपटी हुई चर्बी,
Hindi Bible HHBD
और मेलबलि में से चरबी को यहोवा के लिये हवन करे, अर्थात् उसकी चरबी भरी मोटी पूंछ को वह रीढ़ के पास से अलग करे, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मेलबलि में से चरबी को यहोवा के लिये हवन करे, अर्थात् उसकी चरबी भरी मोटी पूंछ को वह रीढ़ के पास से अलग करे, और जिस चरबी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेल बलि की बलि से वह याहवेह के लिए अग्निबलि के रूप में यह अर्पित करे: इसकी चर्बी व मोटी पूंछ को वह रीढ़ से अलग करेगा, वह चर्बी जो आंतों को ढांपती है, वह संपूर्ण चर्बी, जो आंतों पर है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मेलबलि को यहोवा के लिये हवन करे, और उसकी चर्बी भरी मोटी पूँछ को # वह रीढ़ के पास से अलग करे, और जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं, और जो चर्बी उनमें लिपटी रहती है,