Leviticus 4:12 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sara mans, nidan samoocha bachhda chhavanee se bahar shuuddh sthan me, jahan rakh dalee jaaegee, le jakar lakadee par rakhkar ag se jalaae jahan rakh dalee jatee haai vah vaheen jalaya jaae..
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अर्थात् सारे बछड़े के शेष अंश को वह पड़ाव के बाहर शुद्ध स्थान में, जहाँ राख डाली जाती है, ले जाकर लकड़ियों की अग्नि में जलाएगा। जहाँ राख डाली जाती है, वहीं वह जलाया जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और सारा मांस, निदान समूचा बछड़ा छावनी से बाहर शुद्ध स्थान में, जहां राख डाली जाएगी, ले जाकर लकड़ी पर रखकर आग से जलाए; जहां राख डाली जाती है वह वहीं जलाया जाए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सारा मांस, अर्थात् समूचा बछड़ा छावनी से बाहर शुद्ध स्थान में, जहाँ राख डाली जाएगी, ले जाकर लकड़ी पर रखकर आग से जलाए; जहाँ राख डाली जाती है वह वहीं जलाया जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तथा बैल के शेष अंश को छावनी के बाहर, एक साफ़ स्थान पर, जहां राख फेंक दी जाती है, लेकर आए. यहां वह लकड़ियों पर इसको जलाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सारा माँस, अर्थात् समूचा बछड़ा छावनी से बाहर शुद्ध स्थान में, जहाँ राख डाली जाएगी, ले जाकर लकड़ी पर रखकर आग से जलाए; जहाँ राख डाली जाती है वह वहीं जलाया जाए।