Leviticus 4:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur in baton men se kisee bhee bat ke vishay men jo koi pap kare, yajak usaka praayashchaitt kare, aur tab vah pap kshama kiya jaaega. aur is papabali ka shosh annabali ke shosh kee nai yajak ka ttharega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ऐसा हो सकता है कि पूरे इस्राएल राष्ट्र से अनजाने में कोई ऐसा पाप हो जाए जिसे न करने का आदेश परमेश्वर ने दिया है। यदि ऐसा होता है तो वे दोषी होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि सम्‍पूर्ण इस्राएली मण्‍डली अनजाने में पाप करे, और वह बात धर्मसभा की आँखों से छिपी हो और वे उन कार्यों में से, जिन्‍हें प्रभु ने मना किया, कोई कार्य करने के कारण दोषी ठहरें,
Hindi Bible HHBD
और इन बातों में से किसी भी बात के विषय में जो कोई पाप करे, याजक उसका प्रायश्चित्त करे, और तब वह पाप क्षमा किया जाएगा। और इस पापबलि का शेष अन्नबलि के शेष की नाई याजक का ठहरेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि इस्राएल की सारी मण्डली अज्ञानता के कारण पाप करे और वह बात मण्डली की आँखों से छिपी हो, और वे यहोवा की किसी आज्ञा के विरुद्ध कुछ करके दोषी ठहरे हों;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि इस्राएली प्रजा कोई विसंगत कार्य करे, जिसके विषय में सभा अनजान है, और वे उन कार्यों के कारण दोषी ठहरें, जो याहवेह की ओर से मना हैं;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि इस्राएल की सारी मण्डली अज्ञानता के कारण पाप करे और वह बात मण्डली की आँखों से छिपी हो, और वे यहोवा की किसी आज्ञा के विरुद्ध कुछ करके दोषी ठहरे हों;