Leviticus 4:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usee lohoo men se vedee ke seengon par jo yahova ke age milapavale tamboo men haai lagaae aur bacha hua sab lohoo homabali kee vedee ke paae par jo milapavale tamboo ke dar par haai undel de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब याजक को कुछ खून वेदी के सिरे के सींगों पर डालना चाहिए। (वह वेदी मिलापवाले तम्बू में यहोवा के सामने है।) याजक को सारा खून होमबली की वेदी की नींव पर डालना चाहिए। वह वेदी मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह रक्त का कुछ अंश प्रभु के सम्मुख मिलन-शिविर में स्थित वेदी के सींगों पर लगाएगा। वह शेष रक्त को अग्नि-बलि की वेदी, जो मिलन-शिविर के द्वार पर है, की आधार-पीठिका में उण्डेल देगा।
Hindi Bible HHBD
और उसी लोहू में से वेदी के सींगों पर जो यहोवा के आगे मिलापवाले तम्बू में है लगाए; और बचा हुआ सब लोहू होमबलि की वेदी के पाए पर जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उंडेल दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसी लहू में से वेदी के सींगों पर जो यहोवा के आगे मिलापवाले तम्बू में है लगाए; और बचा हुआ सब लहू होमबलि की वेदी के पाए पर जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उंडेल दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहित कुछ रक्त को उस वेदी की सींगों पर भी डाले, जो याहवेह के सामने मिलनवाले तंबू में है, पुरोहित बैल के सारे रक्त को होमबलि की वेदी के आधार पर उंडेल दे, जो मिलनवाले तंबू के द्वार पर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसी लहू में से वेदी के सींगों पर जो यहोवा के आगे मिलापवाले तम्बू में है लगाए; और बचा हुआ सब लहू होमबलि की वेदी के पाए पर जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उण्डेल दे।