Leviticus 4:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bakare ke sir par apana hath dhare, aur bakare ko us sthan par bali kare jahan homabali pashu yahova ke age bali kiye jate haain yah to papabali ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शासक को बकरे के सिर पर हाथ रखना चाहिए और उसे उस स्थान पर मारना चाहिए जहाँ वे होमबलि को यहोवा केसामने मारते हैं। बकरा पापबलि है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह बकरे के सिर पर अपना हाथ रखेगा, और जहाँ वे अग्‍नि-बलि के पशु को प्रभु के सम्‍मुख बलि करते हैं वहाँ, उस स्‍थान पर, उसको बलि करेगा। यह पाप-बलि है।
Hindi Bible HHBD
और बकरे के सिर पर अपना हाथ धरे, और बकरे को उस स्थान पर बलि करे जहां होमबलि पशु यहोवा के आगे बलि किये जाते हैं; यह तो पापबलि ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और बकरे के सिर पर अपना हाथ धरे, और बकरे को उस स्थान पर बलि करे जहाँ होमबलिपशु यहोवा के आगे बलि किये जाते हैं; यह पापबलि ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपना हाथ उस बकरे के सिर पर रखे और उस स्थान पर उसको बलि कर दे, जहां वे याहवेह के सामने होमबलि के पशु को बलि करते हैं; यह एक पापबलि है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और बकरे के सिर पर अपना हाथ रखे, और बकरे को उस स्थान पर बलि करे जहाँ होमबलि पशु यहोवा के आगे बलि किए जाते हैं; यह पापबलि ठहरेगा।