Leviticus 4:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah usakee kul charabee ko melabaali kee charabee kee nai vedee par jalaae aur yajak usake pap ke vishay men praayaashchaitt kare, tab vah kshama kiya jaaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और याजक को बकरे की सारी चर्बी वैदी पर जलानी चाहिए। इसे उसी प्रकार जलाना चाहिए जिस प्रकार वह मेलबलि की चर्बी को जलाता है। इस प्रकार याजक शासक के पाप का भुगतान करता है और यहोवा शासक को क्षमा करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह सहभागिता-बलि की चर्बी के सदृश सब चर्बी को वेदी पर जलाएगा। इस प्रकार पुरोहित मुखिया के हेतु, उसके पाप के निमित्त प्रायश्‍चित करेगा और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।
Hindi Bible HHBD
और वह उसकी कुल चरबी को मेलबलि की चरबी की नाई वेदी पर जलाए; और याजक उसके पाप के विषय में प्रायश्चित्त करे, तब वह क्षमा किया जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह उसकी कुल चरबी को मेलबलि की चरबी के समान वेदी पर जलाए; और याजक उसके पाप के विषय में प्रायश्‍चित्त करे, तब वह क्षमा किया जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह इसकी सारी चर्बी को ठीक वैसे ही वेदी पर जला दे, जैसे उसने मेल बलि को की थी. इस प्रकार पुरोहित उस प्रधान द्वारा किए गए पाप के लिए प्रायश्चित करे; और उसे क्षमा प्रदान कर दी जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह उसकी कुल चर्बी को मेलबलि की चर्बी के समान वेदी पर जलाए; और याजक उसके पाप के विषय में प्रायश्चित करे, तब वह क्षमा किया जाएगा।