Leviticus 4:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi abhaishaikt yajak aeesa pap kare, jis se praja doshaee tthare, to apane pap ke karan vah aek nirdosh bachhda yahova ko papabali karake chaddhaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि अभीषिक्त याजक से कोई ऐसा पाप हुआ हो जिसका बुरा असर लोगों पर पड़ा हो तो उसे अपने किए गए पाप के लिए यहोवा को बलि चढ़ानी चाहिए: उसे एक बछड़ा यहोवा को भेंट में देना चाहिए जिसमें कोई दोष न हो। उसे यहोवा को बछड़ा पापबलि के रूप में चढ़ाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और जो व्यक्‍ति पाप करता है, यदि वह अभ्‍यंजित पुरोहित है, तो वह प्रजा को भी दोषी बनाता है। ऐसा व्यक्‍ति अपने पाप के लिए, जो उसने किया है, प्रभु को एक निष्‍कलंक बछड़ा पाप-बलि के रूप में चढ़ाएगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि अभिषिक्त याजक ऐसा पाप करे, जिस से प्रजा दोषी ठहरे, तो अपने पाप के कारण वह एक निर्दोष बछड़ा यहोवा को पापबलि करके चढ़ाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि अभिषिक्‍त याजक ऐसा पाप करे जिससे प्रजा दोषी ठहरे, तो अपने पाप के कारण वह एक निर्दोष बछड़ा यहोवा को पापबलि करके चढ़ाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई अभिषिक्त पुरोहित पाप करता है, जिससे कि वह प्रजा पर भी दोष ले आता है, तब वह उस पाप के लिए, जो उसने किया है, याहवेह के सामने एक निर्दोष बछड़े को पापबलि के रूप में भेंट करे!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि अभिषिक्त याजक ऐसा पाप करे, जिससे प्रजा दोषी ठहरे, तो अपने पाप के कारण वह एक निर्दोष बछड़ा यहोवा को पापबलि करके चढ़ाए।