Leviticus 4:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yajak usake lohoo men se apanee ungalee se kuchh lekar homabaali kee vedee ke seengon par lagaa, aur usake sab lohoo ko usee vedee ke paae par undel de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब याजक को उस बकरी का कुछ खून अपनी उँगली पर लेना चाहिए और होमबतलि की वेदी के सिरे पर डालना चाहिए। याजक को वेदी की नींव पर बकरी का सारा खून उँडेलना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित अपनी अंगुली से उसका कुछ रक्त लेगा और उसे अग्नि-बलि की वेदी के सींगों पर लगाएगा। वह शेष रक्त को वेदी की आधार-पीठिका में उण्डेल देगा।
Hindi Bible HHBD
और याजक उसके लोहू में से अपनी उंगली से कुछ लेकर होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाए, और उसके सब लोहू को उसी वेदी के पाए पर उंडेल दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और याजक उसके लहू में से अपनी उंगली से कुछ लेकर होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाए, और उसके सब लहू को उसी वेदी के पाए पर उंडेल दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर पुरोहित अपनी उंगली से इसके कुछ रक्त को लेकर होमबलि वेदी की सींगों पर लगाए और इसके बचे हुए रक्त को होमबलि की वेदी के आधार पर उंडेल दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याजक उसके लहू में से अपनी उँगली से कुछ लेकर होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाए, और उसके सब लहू को उसी वेदी के पाए पर उण्डेल दे।