Leviticus 4:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah usakee sab charabee ko melabaalivale bhed ke bachche kee charabee kee nai alag kare, aur yajak use vedee par yahova ke havanon ke upar jalaae aur is prakar yajak usake pap ke liye praayaashchaitt kare, aur vah kshama kiya jaaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक को मेमने की सारी चर्बी उसी प्रकार लेनी चाहिए जिस प्रकार मेलबलि के मेमने की चर्बी ली जाती है। याजक को यहोवा के लिए आग द्वारा दी जाने वाली भेंटों के समान ही वेदी पर इन टुकड़ों को जलाना चाहिए। इस प्रकार याजक उस व्यक्ति के पापों का भुगतान करेगा और यहोवा उस व्यक्ति को क्षमा कर देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे सहभागिता-बलि के मेमने की चर्बी निकाली जाती है वैसे ही वह उसकी सब चर्बी निकालेगा। पुरोहित प्रभु को अग्‍नि में अर्पित अन्‍य बलि के अनुसार उसको भी वेदी पर जलाएगा। पुरोहित उस व्यक्‍ति के हेतु उसके पाप के निमित्त, जो उसने किया है, प्रायश्‍चित्त करेगा और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।
Hindi Bible HHBD
और वह उसकी सब चरबी को मेलबलिवाले भेड़ के बच्चे की चरबी की नाई अलग करे, और याजक उसे वेदी पर यहोवा के हवनों के ऊपर जलाए; और इस प्रकार याजक उसके पाप के लिये प्रायश्चित्त करे, और वह क्षमा किया जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह उसकी सब चरबी को मेलबलिवाले भेड़ के बच्‍चे की चरबी के समान अलग करे, और याजक उसे वेदी पर यहोवा के हवनों के ऊपर जलाए; और इस प्रकार याजक उसके पाप के लिये प्रायश्‍चित्त करे, और वह क्षमा किया जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर वह इसकी सारी चर्बी को हटा दे, ठीक जैसे मेल बलि के मेमने से चर्बी हटाई गई थी, पुरोहित इसे याहवेह को होमबलि के लिए वेदी पर अग्नि में भेंट कर दे. इस प्रकार पुरोहित उसके इस पाप के लिए उसका प्रायश्चित करेगा और उसे क्षमा दे दी जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह उसकी सब चर्बी को मेलबलिवाले मेम्ने की चर्बी के समान अलग करे, और याजक उसे वेदी पर यहोवा के हवनों के ऊपर जलाए; और इस प्रकार याजक उसके पाप के लिये प्रायश्चित करे, और वह क्षमा किया जाएगा।