Leviticus 4:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yajak apanee ungalee lohoo me dubo dubokar aur us men se kuchh lekar pavitrasthan ke beechavale parde ke age yahova ke samhane sat bar chhdike.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक को अपनी उँगलियाँ खून में डालनी चाहिए और महापवित्र स्थान के पर्दे के सामने खून को सात बार परमेश्वर के सामने छिड़कना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित अपनी अंगुली रक्त में डुबाएगा और उसका कुछ अंश प्रभु के सम्मुख, पवित्र स्थान के अन्त:पट के आगे सात बार छिड़केगा।
Hindi Bible HHBD
और याजक अपनी उंगली लोहू मे डुबो डुबोकर और उस में से कुछ लेकर पवित्रास्थान के बीचवाले पर्दे के आगे यहोवा के साम्हने सात बार छिड़के।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और याजक अपनी उंगली लहू में डुबो–डुबोकर और उसमें से कुछ लेकर पवित्रस्थान के बीचवाले परदे के आगे यहोवा के सामने सात बार छिड़के।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहित अपनी उंगली उस रक्त में डुबोकर उसमें से कुछ रक्त को सात बार याहवेह के सामने पवित्र स्थान के पर्दे के सामने छिड़के.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याजक अपनी उँगली लहू में डुबो-डुबोकर और उसमें से कुछ लेकर पवित्रस्थान के बीचवाले पर्दे के आगे यहोवा के सामने सात बार छिड़के।