Leviticus 4:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yajak us lohoo men se kuchh aur lekar sugaandhiat dhoop kee vedee ke seengo par jo milapavale tamboo men haai yahova ke samhane lagaae fir bachhde ke sab lohoo ko vedee ke paae par jo milapavale tamboo ke dar par haai undel de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक को कुछ खून सुगन्धित धूप की वेदी के सिरे पर लगाना चाहिए। (यह वेदी यहोवा के सामने मिलापवाले तम्बू में है।) याजक को बछड़े का सारा ख़ून होमबलि की वेदी की नींव पर डालना चाहिए। (वह वेदी मिलापवले तम्बू के द्वार पर है।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् पुरोहित रक्त का कुछ अंश मिलन-शिविर में स्थित सुगन्धित धूप की वेदी के सींगों पर, प्रभु के सम्मुख लगाएगा। वह बछड़े का शेष रक्त मिलन-शिविर के द्वार पर अग्नि-बलि की वेदी की आधार-पीठिका में उण्डेल देगा।
Hindi Bible HHBD
और याजक उस लोहू में से कुछ और लेकर सुगन्धित धूप की वेदी के सींगो पर जो मिलापवाले तम्बू में है यहोवा के साम्हने लगाए; फिर बछड़े के सब लोहू को वेदी के पाए पर जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उंडेल दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और याजक उस लहू में से कुछ और लेकर सुगन्धित धूप की वेदी के सींगों पर जो मिलापवाले तम्बू में है यहोवा के सामने लगाए; फिर बछड़े के सब लहू को वेदी के पाए पर जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उंडेल दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहित कुछ रक्त को सुगंधधूप वेदी के सींगों पर भी डाले, जो याहवेह के सामने मिलनवाले तंबू में है. पुरोहित बैल के पूरे रक्त को होमबलि की वेदी के आधार पर उंडेल दे, जो मिलनवाले तंबू के द्वार पर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याजक उस लहू में से कुछ # और लेकर सुगन्धित धूप की वेदी के सींगों पर जो मिलापवाले तम्बू में है यहोवा के सामने लगाए; फिर बछड़े के सब लहू को वेदी के पाए पर होमबलि की वेदी जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उण्डेल दे।